Macobs Technologies IPO: मैकब्स टेक्नोलॉजीज ने 16 जुलाई, 2024 को अपना आईपीओ लांच कर दिया है। आईपीओ का प्राइस बैंड ₹71 से ₹75 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। ये इशू पूरी तरह से एक फ्रेश इशू है जिसमें 25.95 लाख शेयर के लिए बोली लगाई जाएगी। कंपनी इस आईपीओ के ज़रिये ग्राहक अधिग्रहण, पुराने लोन का भुगतान, और अपनी कैपिटल रिक्वायरमेंट्स और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करना चाहती है।
Table of Contents
Macobs Technologies IPO Launch, Allotment & Listing Dates
मैकब्स टेक्नोलॉजीज आईपीओ से जुड़ी महत्त्वपूर्ण डीटेल्स नीचे दी गयी हैं –
- Macobs Technologies Limited IPO Open Date: मैकब्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का IPO मंगलवार, 16 जुलाई, 2024 को खुल गया है।
- Macobs Technologies IPO Closing Date: मैकब्स टेक्नोलॉजीज का IPO शुक्रवार, 19 जुलाई, 2024 को बंद हो गया है।
- Macobs Technologies IPO Allotment Date: मैकब्स टेक्नोलॉजीज आईपीओ का अलॉटमेंट सोमवार, 22 जुलाई तक पूरा हो गया है।
- Macobs Technologies IPO Listing Date: मैकब्स टेक्नोलॉजीज आईपीओ की लिस्टिंग बुधवार, 24 जुलाई, 2024 को हो गयी है।
Event | Date |
---|---|
IPO Launch Date | Tuesday, July 16, 2024 |
IPO Close Date | Friday, July 19, 2024 |
Allotment Date | Monday, July 22, 2024 |
Initiation of Refunds | Tuesday, July 23, 2024 |
Credit of Shares to Demat Account | Tuesday, July 23, 2024 |
Listing Date | Wednesday, July 24, 2024 |
👉 ये भी पढ़ें – Tunwal E-Motors IPO: ग्रे मार्केट में हलचल
Macobs Technologies IPO Lot Size (मैकब्स टेक्नोलॉजीज आईपीओ लोट साइज)
मैकब्स टेक्नोलॉजीज आईपीओ में निवेशक न्यूनतम 1600 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। नीचे दी गई टेबल शेयरों और राशि के संदर्भ में रीटेल (Retail) इन्वेस्टर्स और एचएनआई (HNI) द्वारा न्यूनतम और अधिकतम निवेश को दिखाती है।
Application | Lots | Shares | Amount |
---|---|---|---|
Retail (Min) | 1 | 1600 | ₹120,000 |
Retail (Max) | 1 | 1600 | ₹120,000 |
HNI (Min) | 2 | 3200 | ₹240,000 |
Macobs Technologies Financial Results (मैकब्स टेक्नोलॉजीज फाइनेंशियल रिज़ल्ट्स)
मैकब्स टेक्नोलॉजीज के पूर्व फाइनेंशियल रिज़ल्ट्स पे नज़र डालें तो 31 मार्च 2024 क्वार्टर में कंपनी का रेवेन्यू 2,074.67 लाख रुपए था और नेट प्रोफ़िट (Profit After Tax) 221.27 लाख रुपए था।
31 Mar 2024 | 31 Mar 2023 | 31 Mar 2022 | |
---|---|---|---|
Assets | 1,443.44 | 595.05 | 152.51 |
Revenue | 2,074.67 | 1,482.81 | 602.30 |
Profit After Tax (नेट प्रोफ़िट) | 221.27 | 204.50 | 38.89 |
Net Worth | 720.00 | 1.00 | 1.00 |
Reserves | 262.77 | 243.50 | 39.00 |
Borrowing | 250.14 | 107.35 | 20.84 |