Ganesh Green Bharat IPO: 230 गुना सब्सक्राइब, 90% लिस्टिंग गेन

Ganesh Green Bharat IPO
Ganesh Green Bharat IPO

Ganesh Green Bharat IPO: गणेश ग्रीन भारत ने 5 जुलाई, 2024 को अपना आईपीओ लांच कर दिया है। आईपीओ का प्राइस बैंड ₹181 से ₹190 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। ये इशू पूरी तरह से एक फ्रेश इशू है जिसमें 65.91 लाख शेयर के लिए बोली लगाई जाएगी। कंपनी इस आईपीओ के ज़रिये कुछ पुराने उधार चुकता करना, फैक्ट्री में एक नया प्लांट और मशीनें स्थापित करना, और अपनी कैपिटल रिक्वायरमेंट्स और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करना चाहती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Ganesh Green Bharat IPO Launch, Allotment & Listing Dates

गणेश ग्रीन भारत आईपीओ से जुड़ी महत्त्वपूर्ण डीटेल्स नीचे दी गयी हैं –

  • Ganesh Green Bharat Limited IPO Open Date: गणेश ग्रीन भारत लिमिटेड का IPO शुक्रवार, 5 जुलाई, 2024 को खुल गया है।
  • Ganesh Green Bharat IPO Closing Date: गणेश ग्रीन भारत का IPO मंगलवार, 9 जुलाई, 2024 को बंद हो गया है।
  • Ganesh Green Bharat IPO Allotment Date: गणेश ग्रीन भारत आईपीओ का अलॉटमेंट बुधवार, 10 जुलाई तक पूरा हो गया है।
  • Ganesh Green Bharat IPO Listing Date: गणेश ग्रीन भारत आईपीओ की लिस्टिंग शुक्रवार, 12 जुलाई, 2024 को हो गयी है।
EventDate
IPO Launch DateFriday, July 5, 2024
IPO Close DateTuesday, July 9, 2024
Allotment DateWednesday, July 10, 2024
Initiation of RefundsThursday, July 11, 2024
Credit of Shares to Demat AccountThursday, July 11, 2024
Listing DateFriday, July 12, 2024
Ganesh Green Bharat IPO details

👉 ये भी पढ़ेंEmcure Pharma IPO: डेट, प्राइस, फाइनेंशियल रिज़ल्ट्स, GMP

Ganesh Green Bharat IPO Lot Size (गणेश ग्रीन भारत आईपीओ लोट साइज)

गणेश ग्रीन भारत आईपीओ में निवेशक न्यूनतम 600 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। नीचे दी गई टेबल शेयरों और राशि के संदर्भ में रीटेल (Retail) इन्वेस्टर्स और एचएनआई (HNI) द्वारा न्यूनतम और अधिकतम निवेश को दिखाती है।

ApplicationLotsSharesAmount
Retail (Min)1600₹114,000
Retail (Max)1600₹114,000
HNI (Min)21,200₹228,000
Ganesh Green Bharat IPO Lot Size

Ganesh Green Bharat Financial Results (गणेश ग्रीन भारत फाइनेंशियल रिज़ल्ट्स)

गणेश ग्रीन भारत के पूर्व फाइनेंशियल रिज़ल्ट्स पे नज़र डालें तो 31 मार्च 2024 क्वार्टर में कंपनी का रेवेन्यू 17,196.48 लाख रुपए था और नेट लाभ (Profit After Tax) 2,183.02 लाख रुपए था।

31 Mar 202431 Mar 202331 Mar 2022
Assets15,029.828,786.058,835.50
Revenue17,196.489,059.5310,612.10
Profit After Tax (नेट प्रोफ़िट)2,183.02815.57520.75
Net Worth5,727.642,707.342,707.34
Surplus3,906.643,402.912,587.34
Borrowing5,370.172,738.892,247.06
Amount in lakhs (₹)

Ganesh Green IPO Subscription Status (गणेश ग्रीन आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेटस)

Ganesh Green IPO Subscription Status Day 3: गणेश ग्रीन का आईपीओ तीसरे दिन तक 229.92 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। 9 जुलाई, 2024 को शाम 7:30 बजे तक यह आईपीओ रीटेल केटेगरी में 176.88 गुना, क्यूआईबी में 154.50 गुना, और एनआईआई केटेगरी में 470.44 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

DateQIBNIIRetailTotal
Day 1 (July 5, 2024)5.798.5618.8612.73
Day 2 (July 8, 2024)12.0329.1554.9436.61
Day 3 (July 9, 2024)154.50470.44176.88229.92
Ganesh Green IPO Subscription Status

Ganesh Green Bharat IPO GMP Today (गणेश ग्रीन भारत आईपीओ जीएमपी)

Ganesh Green Bharat IPO Grey Market Premium: गणेश ग्रीन भारत आईपीओ के ग्रे मार्किट प्रीमियम (GMP) की बात करें तो ग्रे मार्केट में कंपनी इस समय ₹235 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रही है।

DateGMP
Today (12 July)₹235
11 July₹235
10 July₹240
9 July₹240
8 July₹258
7 July₹220
6 July₹205
5 July₹205
4 July₹225
3 July₹290
Ganesh Green Bharat IPO GMP Today

ग्रे मार्केट के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए समय समय पर आर्टिकल चेक करते रहें।

*नोट: सिर्फ ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से किसी भी स्टॉक में अपनी राय ना बनाएं क्यूंकि यह कभी भी बदल सकता है। स्टॉक के फंडामेंटल्स, पूर्व फाइनेंशियल रिज़ल्ट्स, मार्केट कैपिटलाइजेशन, प्रोमोटर होल्डिंग आदि देख कर ही अपनी राय बनाएं या फाइनेंशियल एक्सपर्ट से सलाह लें।

👉 ये भी पढ़ेंBansal Wire IPO: 25% से ऊपर का मुनाफ़ा?

About Ganesh Green Bharat Limited (गणेश ग्रीन भारत लिमिटेड क्या करती है?)

अप्रैल 2016 में स्थापित, गणेश ग्रीन भारत लिमिटेड एक इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टिंग सर्विस कंपनी है जो विभिन्न सरकारी संस्थानों को सौर और विद्युत वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग (SITC) सहित कई सेवाएँ प्रदान करती है।

कंपनी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं, जैसे सौभाग्य योजना, कुसुम योजना और सौर सुजला योजना के तहत परियोजनाएँ पूरी की हैं। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने मुख्यमंत्री निश्चय गुणवत्ता प्रभावित योजना और हर घर जल (जल जीवन मिशन) जैसी जल आपूर्ति परियोजनाओं के डिजाइन, निर्माण, स्थापना, संचालन और रखरखाव में भी काम किया है।

31 मार्च, 2024 तक, कंपनी की ऑर्डर बुक में निम्नलिखित कार्य शामिल हैं:

  • सोलर सिस्टम और संबद्ध सेवाओं के लिए 10 कार्य आदेश
  • विद्युत अनुबंध सेवाओं के लिए 7 कार्य आदेश
  • जल आपूर्ति योजना परियोजनाओं के लिए 1 कार्य आदेश

कंपनी के पास उद्योग और सरकारी मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए तीसरे पक्ष के सलाहकारों और उद्योग विशेषज्ञों द्वारा समर्थित 10 इंजीनियरों की एक टीम है। कंपनी के ग्राहकों में आठ राज्यों के सरकारी विभाग शामिल हैं, जैसे गुजरात औद्योगिक विकास निगम (GIDC), अहमदाबाद नगर निगम (AMC), राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड (RRECL), आदि। यह निजी क्षेत्र के संगठनों को सोलर पीवी मॉड्यूल भी बेचता है।

31 मार्च, 2024 तक, कंपनी के पास अपने प्रोजेक्ट साइट्स पर लगभग 39 कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर थे।

Ganesh Green Bharat Address: F-202. S.G. Business Hub S.G. Highway Ahmedabad (382470)

Ganesh Green Bharat IPO Apply or Not (गणेश ग्रीन भारत आईपीओ में एप्लाई करें या नहीं?)

अगर कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफ़िट की बात की जाए तो पिछले कुश साल में इसमें उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है जो एक अच्छा संकेत है। कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 2022 में 520 लाख से बढ़कर 2024 में 2183 लाख हो गया है। कंपनी ग्रे मार्केट में भी काफी अच्छे संकेत दे रही है। इस आईपीओ में पैसे लगाने से पहले आप इसका लेटेस्ट ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) समय समय पर चेक करते रहें जो आपको लिस्टिंग गेन का अनुमान लगाने में मदद करेगा।

Ganesh Green Bharat IPO FAQs

1. गणेश ग्रीन भारत आईपीओ में निवेशकों को कितना लिस्टिंग गेन हुआ?

Ganesh Green Bharat Listing Gain: गणेश ग्रीन भारत का आईपीओ ₹361 पर NSE में लिस्ट हुआ जिसके हिसाब से निवेशकों को 90% का लिस्टिंग गेन हुआ।

2. गणेश ग्रीन भारत का मार्केट कैप कितना है? (Ganesh Green Bharat market cap)

गणेश ग्रीन भारत का मार्केट कैप है – 509.22 करोड़

3. गणेश ग्रीन भारत का आईपीओ रजिस्ट्रार कौन है? (Ganesh Green Bharat Registrar)

गणेश ग्रीन भारत आईपीओ के रजिस्ट्रार हैं – Kfin Technologies Limited (केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड)

फोन: 04067162222, 04079611000
ईमेल: ggbl.ipo@kfintech.com
वेबसाइट: https://kosmic.kfintech.com/ipostatus/

4. गणेश ग्रीन भारत के प्रमोटर्स कौन हैं? (Ganesh Green Bharat Promoters)

गणेश ग्रीन भारत के प्रमोटर्स हैं – केतनभाई नरसिंहभाई पटेल, राजेंद्रकुमार नरसिंहभाई पटेल, नीरवकुमार सुरेशभाई पटेल और शिल्पाबेन केतनभाई पटेल।


Follow-us-on-google-news

Invest Bhai शेयर बाज़ार और फाइनेंस से जुड़ी ताजा खबरें और महत्वपूर्ण जानकारी आपके लिए लाता है। इस प्लैटफॉर्म के माध्यम से आप स्टॉक्स, लेटेस्ट आईपीओ, और निवेश से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी से अपडेट रह सकते हैं।