Prizor Viztech IPO: 219 गुना सब्सक्राइब, 90% लिस्टिंग गेन

Prizor Viztech IPO
Prizor Viztech IPO

Prizor Viztech IPO: प्रिज़ोर विज़टेक ने 12 जुलाई, 2024 को अपना आईपीओ लांच कर दिया है। आईपीओ का प्राइस बैंड ₹82 से ₹87 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। ये इशू पूरी तरह से एक फ्रेश इशू है जिसमें 28.91 लाख शेयर के लिए बोली लगाई जाएगी। कंपनी इस आईपीओ के ज़रिये अहमदाबाद, गुजरात में एक डिस्प्ले सेंटर और इन्वेंट्री स्टोरेज की स्थापना करना और अपनी कैपिटल रिक्वायरमेंट्स और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करना चाहती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Prizor Viztech IPO Launch, Allotment & Listing Dates

प्रिज़ोर विज़टेक आईपीओ से जुड़ी महत्त्वपूर्ण डीटेल्स नीचे दी गयी हैं –

  • Prizor Viztech Limited IPO Open Date: प्रिज़ोर विज़टेक लिमिटेड का IPO शुक्रवार, 12 जुलाई, 2024 को खुल गया है।
  • Prizor Viztech IPO Closing Date: प्रिज़ोर विज़टेक का IPO मंगलवार, 16 जुलाई, 2024 को बंद हो गया है।
  • Prizor Viztech IPO Allotment Date: प्रिज़ोर विज़टेक आईपीओ का अलॉटमेंट गुरुवार, 18 जुलाई तक पूरा हो गया है।
  • Prizor Viztech IPO Listing Date: प्रिज़ोर विज़टेक आईपीओ की लिस्टिंग सोमवार, 22 जुलाई, 2024 को हो गयी है।
EventDate
IPO Launch DateFriday, July 12, 2024
IPO Close DateTuesday, July 16, 2024
Allotment DateThursday, July 18, 2024
Initiation of RefundsFriday, July 19, 2024
Credit of Shares to Demat AccountFriday, July 19, 2024
Listing DateMonday, July 22, 2024
Prizor Viztech IPO details

👉 ये भी पढ़ेंSati Poly Plast IPO: जानिए सारी डीटेल्स

Prizor Viztech IPO Lot Size (प्रिज़ोर विज़टेक आईपीओ लोट साइज)

प्रिज़ोर विज़टेक आईपीओ में निवेशक न्यूनतम 1600 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। नीचे दी गई टेबल शेयरों और राशि के संदर्भ में रीटेल (Retail) इन्वेस्टर्स और एचएनआई (HNI) द्वारा न्यूनतम और अधिकतम निवेश को दिखाती है।

ApplicationLotsSharesAmount
Retail (Min)11600₹139,200
Retail (Max)11600₹139,200
HNI (Min)23200₹278,400
Prizor Viztech IPO Lot Size

Prizor Viztech Financial Results (प्रिज़ोर विज़टेक फाइनेंशियल रिज़ल्ट्स)

प्रिज़ोर विज़टेक के पूर्व फाइनेंशियल रिज़ल्ट्स पे नज़र डालें तो 31 मार्च 2024 क्वार्टर में कंपनी का रेवेन्यू 3,568.62 लाख रुपए था और नेट प्रोफ़िट (Profit After Tax) 557.44 लाख रुपए था।

31 Mar 202431 Mar 202331 Mar 2022
Assets2,461.80862.84538.87
Revenue3,568.621,394.29870.47
Profit After Tax (नेट प्रोफ़िट)557.4421.063.60
Net Worth666.20108.7687.70
Reserves586.2028.767.70
Borrowing964.86532.84313.28
Amount in lakhs (₹)

Prizor Viztech IPO Subscription Status (प्रिज़ोर विज़टेक आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेटस)

Prizor Viztech IPO Subscription Status Day 3: प्रिज़ोर विज़टेक का आईपीओ तीसरे दिन तक 219.45 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। 16 जुलाई, 2024 को शाम 7:30 बजे तक यह आईपीओ रीटेल केटेगरी में 264.20 गुना, क्यूआईबी में 94.54 गुना, और एनआईआई केटेगरी में 280 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

DateQIBNIIRetailTotal
Day 1 (July 12, 2024)0.008.4224.3514.01
Day 2 (July 15, 2024)1.9856.1595.1260.29
Day 3 (July 16, 2024)94.54280264.20219.45
Prizor Viztech IPO Subscription Status

Prizor Viztech IPO GMP Today (प्रिज़ोर विज़टेक आईपीओ जीएमपी)

Prizor Viztech IPO Grey Market Premium: प्रिज़ोर विज़टेक आईपीओ के ग्रे मार्किट प्रीमियम (GMP) की बात करें तो ग्रे मार्केट में कंपनी इस समय ₹105 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रही है।

DateGMP
Today (22 July)₹105
21 July₹105
20 July₹105
19 July₹105
18 July₹115
17 July₹115
16 July₹115
15 July₹43
14 July₹55
13 July₹55
Prizor Viztech IPO GMP Today

ग्रे मार्केट के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए समय समय पर आर्टिकल चेक करते रहें।

*नोट: सिर्फ ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से किसी भी स्टॉक में अपनी राय ना बनाएं क्यूंकि यह कभी भी बदल सकता है। स्टॉक के फंडामेंटल्स, पूर्व फाइनेंशियल रिज़ल्ट्स, मार्केट कैपिटलाइजेशन, प्रोमोटर होल्डिंग आदि देख कर ही अपनी राय बनाएं या फाइनेंशियल एक्सपर्ट से सलाह लें।

👉 ये भी पढ़ेंUpcoming IPOs in July 2024 (जुलाई 2024 में आने वाले आईपीओ)

About Prizor Viztech Limited (प्रिज़ोर विज़टेक लिमिटेड क्या करती है?)

2017 में स्थापित, प्रिज़ोर विज़टेक लिमिटेड रीटेल, सरकारी, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सीसीटीवी कैमरों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ-साथ सुरक्षा और निगरानी समाधान भी प्रदान करता है। 2022 में, कंपनी ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करके टेलीविज़न, टच पैनल और मॉनिटर को शामिल किया, जो सभी इसके ब्रांड नाम के तहत बेचे जाते हैं और थर्ड-पार्टी द्वारा निर्मित होते हैं। इसके अतिरिक्त, कंपनी वीडियो मैनेजमेंट सॉफ़्टवेयर भी प्रदान करती है जो ग्राहकों को एक ही मॉनिटर और स्थान पर निगरानी सुविधाएँ प्रदान करती है।

कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को दो मुख्य भागों में विभाजित किया गया है:

  • सुरक्षा और निगरानी समाधान, जिसमें नेटवर्क कैमरे, हाई-डेफ़िनेशन एनालॉग कैमरे, नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर शामिल हैं
  • एलईडी टेलीविज़न, मॉनिटर और टच पैनल

कंपनी ने भारत के 17 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में अपने उत्पादों को बेचा है जिनमें आंध्र प्रदेश, असम, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल, साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।

कंपनी की कार्यशालाएँ ISO 9001:2015 और ISO 14001:2015 से मान्यता प्राप्त हैं। इसके अतिरिक्त, कंपनी के पास ‘सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली मानक’ के लिए ISO 27001:2013 प्रमाणन है, जो डेटा सुरक्षा और संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

जुलाई 2024 तक, कंपनी के पास विभिन्न विभागों में 29 स्थायी कर्मचारी हैं।

Prizor Viztech Address: 514, Maple Trade Centre, Nr. Surdhara Circle Thaltej, Ahmedabad (380054)

Email: info@prizor.in

Prizor Viztech IPO Apply or Not (प्रिज़ोर विज़टेक आईपीओ में एप्लाई करें या नहीं?)

अगर प्रिज़ोर विज़टेक के रेवेन्यू और नेट प्रॉफ़िट की बात की जाए तो पिछले कुछ सालों में इसमें बहुत अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है जो निवेशकों के लिए एक अच्छा संकेत है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 2022 में 3.6 लाख से बढ़कर 2024 में 557.44 लाख हो गया है। इस आईपीओ में पैसे लगाने से पहले आप कंपनी के फंडामेंटल्स को ठीक से समझ लें और कंपनी का लेटेस्ट ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) समय समय पर चेक करते रहें जो आपको लिस्टिंग गेन का अनुमान लगाने में मदद करेगा।

Prizor Viztech IPO FAQs

1. प्रिज़ोर विज़टेक आईपीओ में निवेशकों को कितना लिस्टिंग गेन हुआ?

Prizor Viztech Listing Gain: प्रिज़ोर विज़टेक आईपीओ NSE में ₹165.3 पर लिस्ट हुआ जिसके हिसाब से निवेशकों को 90% का लिस्टिंग गेन हुआ।

2. प्रिज़ोर विज़टेक का मार्केट कैप कितना है? (Prizor Viztech market cap)

प्रिज़ोर विज़टेक का मार्केट कैप है – 93.01 करोड़

3. प्रिज़ोर विज़टेक का आईपीओ रजिस्ट्रार कौन है? (Prizor Viztech Registrar)

प्रिज़ोर विज़टेक आईपीओ के रजिस्ट्रार हैं – Bigshare Services Pvt Ltd (बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड)

फोन: +91-22-6263 8200
ईमेल: ipo@bigshareonline.com
वेबसाइट: https://ipo.bigshareonline.com/ipo_status.html

4. प्रिज़ोर विज़टेक के प्रमोटर्स कौन हैं? (Prizor Viztech Promoters)

प्रिज़ोर विज़टेक के प्रमोटर्स हैं – मितालि दशरथभारती गोस्वामी और गोस्वामी दशरथभारती गोपालभारती।


Follow-us-on-google-news

Invest Bhai शेयर बाज़ार और फाइनेंस से जुड़ी ताजा खबरें और महत्वपूर्ण जानकारी आपके लिए लाता है। इस प्लैटफॉर्म के माध्यम से आप स्टॉक्स, लेटेस्ट आईपीओ, और निवेश से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी से अपडेट रह सकते हैं।

Leave a Comment