Resourceful Automobile IPO: 418 गुना सब्सक्राइब, 0% लिस्टिंग गेन

Resourceful Automobile IPO
Resourceful Automobile IPO

Resourceful Automobile IPO: रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल ने 22 अगस्त, 2024 को अपना आईपीओ लांच कर दिया है। आईपीओ का प्राइस ₹117 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। ये इशू पूरी तरह से एक फ्रेश इशू है जिसमें 10.25 लाख शेयर के लिए बोली लगाई जाएगी। कंपनी इस आईपीओ के ज़रिये दिल्ली/एनसीआर में नए शोरूम खोलकर कंपनी का विस्तार करना, पुराने लोन का भुगतान करना, और अपनी कैपिटल रिक्वायरमेंट्स और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करना चाहती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Resourceful Automobile IPO Launch, Allotment & Listing Dates

रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल आईपीओ से जुड़ी महत्त्वपूर्ण डीटेल्स नीचे दी गयी हैं –

  • Resourceful Automobile Limited IPO Open Date: रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल का IPO गुरुवार, 22 अगस्त, 2024 को खुल गया है।
  • Resourceful Automobile IPO Closing Date: रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल का IPO सोमवार, 26 अगस्त, 2024 को बंद हो गया है।
  • Resourceful Automobile IPO Allotment Date: रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल आईपीओ का अलॉटमेंट मंगलवार, 27 अगस्त तक पूरा हो गया है।
  • Resourceful Automobile IPO Listing Date: रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल आईपीओ की लिस्टिंग गुरुवार, 29 अगस्त, 2024 को हो गयी है।
EventDate
IPO Launch DateThursday, August 22, 2024
IPO Close DateMonday, August 26, 2024
Allotment DateTuesday, August 27, 2024
Initiation of RefundsWednesday, August 28, 2024
Credit of Shares to Demat AccountWednesday, August 28, 2024
Listing DateThursday, August 29, 2024
Resourceful Automobile IPO details

👉 ये भी पढ़ें मुंबई स्थित इस रियल एस्टेट डेवलपर का आएगा IPO

Resourceful Automobile IPO Lot Size (रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल आईपीओ लोट साइज)

रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल आईपीओ में निवेशक न्यूनतम 1200 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। नीचे दी गई टेबल शेयरों और राशि के संदर्भ में रीटेल (Retail) इन्वेस्टर्स और एचएनआई (HNI) द्वारा न्यूनतम और अधिकतम निवेश को दिखाती है।

ApplicationLotsSharesAmount
Retail (Min)11200₹140,400
Retail (Max)11200₹140,400
HNI (Min)22400₹280,800
Sawhney Automobile IPO Lot Size

Resourceful Automobile IPO Financial Results (रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल फाइनेंशियल रिज़ल्ट्स)

रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल के पूर्व फाइनेंशियल रिज़ल्ट्स पे नज़र डालें तो 29 फरवरी 2024 क्वार्टर में कंपनी का रेवेन्यू 1,723.64 लाख रुपए था और नेट प्रोफ़िट (Profit After Tax) 152.24 लाख रुपए था।

29 Feb 202431 Mar 202331 Mar 202231 Mar 2021
Assets1,451.411,000.491,008.58429.46
Revenue1,723.641,938.261,250.101,127.26
Profit After Tax (नेट प्रोफ़िट)152.2441.5028.730.16
Net Worth315.78163.5674.7846.05
Reserves152.6766.2724.78-3.95
Borrowing992.34747.77673.73269.81
Amount in lakhs (₹)

Resourceful Automobile IPO Subscription Status (रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल सब्सक्रिप्शन स्टेटस)

Resourceful Automobile IPO Subscription Status Day 3: रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल का आईपीओ तीसरे दिन 418.82 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। 26 अगस्त, 2024 को शाम 7:30 बजे तक यह आईपीओ रीटेल केटेगरी में 496.22 गुना, और एनआईआई केटेगरी में 315.61 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

DateNIIRetailTotal
Day 1 (August 22, 2024)2.7817.9210.35
Day 2 (August 23, 2024)42.32105.9374.13
Day 3 (August 26, 2024)315.61496.22418.82
Resourceful Automobile IPO Subscription Status

Resourceful Automobile IPO GMP Today (रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल आईपीओ जीएमपी)

Resourceful Automobile IPO Grey Market Premium: रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल आईपीओ के ग्रे मार्किट प्रीमियम (GMP) की बात करें तो ग्रे मार्केट में कंपनी इस समय ₹105 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रही है।

DateGMP
Today (29 August)₹105
28 August₹105
27 August₹105
26 August₹105
25 August₹85
24 August₹85
23 August₹85
Resourceful Automobile IPO GMP Today

ग्रे मार्केट के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए समय समय पर आर्टिकल चेक करते रहें।

*नोट: सिर्फ ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से किसी भी स्टॉक में अपनी राय ना बनाएं क्यूंकि यह कभी भी बदल सकता है। स्टॉक के फंडामेंटल्स, पूर्व फाइनेंशियल रिज़ल्ट्स, मार्केट कैपिटलाइजेशन, प्रोमोटर होल्डिंग आदि देख कर ही अपनी राय बनाएं या फाइनेंशियल एक्सपर्ट से सलाह लें।

👉 ये भी पढ़ेंForcas Studio IPO: ग्रे मार्केट में अभी से दौड़ रहा है

About Resourceful Automobile Limited (रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल लिमिटेड क्या करती है?)

रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल लिमिटेड की स्थापना 2018 में हुई थी और यह “सावनी ऑटोमोबाइल” नाम से यामाहा दोपहिया वाहन बेचती है।

सावनी ऑटोमोबाइल ग्राहकों की विभिन्न इच्छाओं और जरूरतों को पूरा करने के लिए दोपहिया वाहनों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है। इस रेंज में कम्यूटर बाइक, स्पोर्ट्स बाइक, क्रूजर और स्कूटर आदि शामिल हैं।

कंपनी के पास वर्तमान में दो कॉन्सेप्चुअल शोरूम के साथ एक अटैच्ड वर्कशॉप है। द्वारका, नई दिल्ली में ब्लू स्क्वायर शोरूम, यामाहा दोपहिया वाहनों, परिधान और सहायक उपकरण की पूरी रेंज प्रदर्शित करता है। एक अन्य शोरूम नई दिल्ली में पालम रोड पर स्थित है। यह शोरूम हाई क्वालिटी वाले और विशिष्ट दोपहिया वाहनों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है, जिसमें यामाहा इंडिया के नवीनतम मॉडल और मोटरसाइकिलों का विविध कलेक्शन शामिल है।

31 जुलाई, 2024 तक, कंपनी के पास कुल 8 स्थायी कर्मचारी थे।

  • Resourceful Automobile Address: K-24, Upper Ground, KH No. 107/10 Main Road, Raja puri, West Delhi, New Delhi (110059)
  • Email: cs@saiswamimetals.com
  • Phone: +91 97737 8496

Resourceful Automobile IPO Apply or Not (रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल आईपीओ में एप्लाई करें या नहीं?)

रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल के रेवेन्यू और नेट प्रॉफ़िट की बात की जाए तो पिछले कुछ सालों में कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिट में वृद्धि देखने को मिली है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 2021 में 0.16 लाख से बढ़कर 2024 में 152.24 लाख हो गया है। इस आईपीओ में पैसे लगाने से पहले आप कंपनी के फंडामेंटल्स को ठीक से समझ लें और कंपनी का लेटेस्ट ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) समय समय पर चेक करते रहें जो आपको लिस्टिंग गेन का अनुमान लगाने में मदद करेगा।

Resourceful Automobile IPO FAQs

1. रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल आईपीओ में निवेशकों को कितना लिस्टिंग गेन हुआ?

👉 Resourceful Automobile Listing Gain: रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल आईपीओ BSE में ₹117 पर लिस्ट हुआ जिसके हिसाब से निवेशकों को 0% का लिस्टिंग गेन हुआ।

2. रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल का मार्केट कैप कितना है? (Resourceful Automobile market cap)

👉 रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल का मार्केट कैप है: 31.07 करोड़

3. रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल का आईपीओ रजिस्ट्रार कौन है? (Resourceful Automobile Registrar)

👉 रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल आईपीओ के रजिस्ट्रार हैं – Cameo Corporate Services Limited (कैमियो कॉर्पोरेट सर्विसेज लिमिटेड)

फोन: +91-44-28460390
ईमेल: ipo@cameoindia.com
वेबसाइट: https://ipo.cameoindia.com/

4. रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल के प्रमोटर्स कौन हैं? (Resourceful Automobile Promoters)

👉 रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल के प्रमोटर्स हैं – राहुल साहनी, मेघा चावला और बिंदु साहनी।


Follow-us-on-google-news

शैलेन्द्र ने फाइनेंस के फील्ड में MBA की है और इन्वेस्टिंग, और इंडियन स्टॉक मार्किट में इन्हे 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। शैलेन्द्र ने अपनी स्टॉक इन्वेस्टिंग की शुरुआत 2017 में की थी और अब तक फाइनेंस और इन्वेस्टिंग के फील्ड में 500 से ज़्यादा आर्टिकल्स लिख और एडिट कर चुके हैं।

Leave a Comment