Utssav Cz Gold Jewels IPO: 47.58 गुना सब्सक्राइब, 0.05% लिस्टिंग गेन

Utssav Cz Gold Jewels IPO
Utssav Cz Gold Jewels IPO

Utssav Cz Gold Jewels IPO: उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स ने 31 जुलाई, 2024 को अपना आईपीओ लांच कर दिया है। आईपीओ का प्राइस बैंड ₹104 से ₹110 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। ये इशू पूरी तरह से एक फ्रेश इशू है जिसमें 63.18 लाख शेयर के लिए बोली लगाई जाएगी। कंपनी इस आईपीओ के ज़रिये अपनी कैपिटल रिक्वायरमेंट्स और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करना चाहती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Utssav Cz Gold Jewels IPO Launch, Allotment & Listing Dates

उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स आईपीओ से जुड़ी महत्त्वपूर्ण डीटेल्स नीचे दी गयी हैं –

  • Utssav Cz Gold Jewels Limited IPO Open Date: उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स लिमिटेड का IPO बुधवार, 31 जुलाई, 2024 को खुल गया है।
  • Utssav Cz Gold Jewels IPO Closing Date: उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स का IPO शुक्रवार, 2 अगस्त, 2024 को बंद हो गया है।
  • Utssav Cz Gold Jewels IPO Allotment Date: उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स आईपीओ का अलॉटमेंट सोमवार, 5 अगस्त तक पूरा हो गया है।
  • Utssav Cz Gold Jewels IPO Listing Date: उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स आईपीओ की लिस्टिंग बुधवार, 7 अगस्त, 2024 को हो गयी है।
EventDate
IPO Launch DateWednesday, July 31, 2024
IPO Close DateFriday, August 2, 2024
Allotment DateMonday, August 5, 2024
Initiation of RefundsTuesday, August 6, 2024
Credit of Shares to Demat AccountTuesday, August 6, 2024
Listing DateWednesday, August 7, 2024
Utssav Cz Gold Jewels IPO details

👉 ये भी पढ़ें Kizi Apparels IPO: डेट, प्राइस, फाइनेंशियल रिज़ल्ट, GMP

Utssav Cz Gold Jewels IPO Lot Size (उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स आईपीओ लोट साइज)

उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स आईपीओ में निवेशक न्यूनतम 1200 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। नीचे दी गई टेबल शेयरों और राशि के संदर्भ में रीटेल (Retail) इन्वेस्टर्स और एचएनआई (HNI) द्वारा न्यूनतम और अधिकतम निवेश को दिखाती है।

ApplicationLotsSharesAmount
Retail (Min)11200₹132,000
Retail (Max)11200₹132,000
HNI (Min)22400₹264,000
Utssav Cz Gold Jewels IPO Lot Size

Utssav Cz Gold Jewels Financial Results (उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स फाइनेंशियल रिज़ल्ट्स)

उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स के पूर्व फाइनेंशियल रिज़ल्ट्स पे नज़र डालें तो 31 जनवरी 2024 क्वार्टर में कंपनी का रेवेन्यू 27,733.20 लाख रुपए था और नेट प्रोफ़िट (Profit After Tax) 1,073.76 लाख रुपए था।

31 Jan 202431 Mar 202331 Mar 202231 Mar 2021
Assets12,333.338,215.835,616.494,423.40
Revenue27,733.2023,971.5212,342.5312,030.66
Profit After Tax (नेट प्रोफ़िट)1,073.76714.96333.95161.87
Net Worth3,311.002,237.241,509.331,175.38
Reserves2,891.001,817.241,089.33755.38
Borrowing7,703.164,966.023,601.973,016.08
Amount in lakhs (₹)

Utssav Cz Gold Jewels IPO Subscription Status (उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेटस)

Utssav Cz Gold Jewels IPO Subscription Status Day 3: उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स का आईपीओ तीसरे दिन तक 47.58 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। 2 अगस्त, 2024 को शाम 7:30 बजे तक यह आईपीओ रीटेल केटेगरी में 46.71 गुना, क्यूआईबी में 36.43 गुना, और एनआईआई केटेगरी में 64.47 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

DateQIBNIIRetailTotal
Day 1 (July 31, 2024)0.001.163.161.83
Day 2 (August 1, 2024)0.009.0712.978.43
Day 3 (August 2, 2024)36.4364.4746.7147.58
Utssav Cz Gold Jewels IPO Subscription Status

Utssav Cz Gold Jewels IPO GMP Today (उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स आईपीओ जीएमपी)

Utssav Cz Gold Jewels IPO Grey Market Premium: उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स आईपीओ के ग्रे मार्किट प्रीमियम (GMP) की बात करें तो ग्रे मार्केट में कंपनी इस समय ₹10 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रही है।

DateGMP
7 August₹10
6 August₹15
5 August₹15
4 August₹27
3 August₹25
2 August₹25
1 August₹55
31 July₹55
30 July₹55
Utssav Cz Gold Jewels IPO GMP Today

ग्रे मार्केट के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए समय समय पर आर्टिकल चेक करते रहें।

*नोट: सिर्फ ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से किसी भी स्टॉक में अपनी राय ना बनाएं क्यूंकि यह कभी भी बदल सकता है। स्टॉक के फंडामेंटल्स, पूर्व फाइनेंशियल रिज़ल्ट्स, मार्केट कैपिटलाइजेशन, प्रोमोटर होल्डिंग आदि देख कर ही अपनी राय बनाएं या फाइनेंशियल एक्सपर्ट से सलाह लें।

👉 ये भी पढ़ेंUpcoming IPOs (आने वाले आईपीओ)

About Utssav Cz Gold Jewels Limited (उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स लिमिटेड क्या करती है?)

नवंबर 2007 में स्थापित, उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स लिमिटेड 18 कैरेट, 20 कैरेट और 22 कैरेट सीजेड गोल्ड ज्वैलरी का डिजाइन, निर्माण, थोक बिक्री और निर्यात करती है। कंपनी अंगूठियां, झुमके, पेंडेंट, कंगन, हार, घड़ियां और ब्रोच सहित कई तरह के उत्पाद बनाती और बेचती है।

अंधेरी ईस्ट, मुंबई में कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी 8,275 वर्ग फीट में फैली हुई है और प्रति वर्ष 1,500 किलोग्राम की क्षमता के साथ विभिन्न प्रकार के आभूषण बनाती है। कंपनी के ग्राहक भारत के 17 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ 2 विदेशी देशों में भी हैं।

कंपनी 18K, 20K और 22K CZ गोल्ड और रोज़ गोल्ड श्रेणियों में हल्के वजन के आभूषणों की एक विस्तृत श्रृंखला बनाती है, जो डेली वियर और फैशन के लिए लोकप्रिय हैं। इनमें उपभोक्ता की पसंद से मेल खाने के लिए विभिन्न मूल्य बिंदुओं पर पारंपरिक और समकालीन डिज़ाइन शामिल हैं। 2023 के वित्तीय वर्ष में, 18K और 22K सोने के आभूषण श्रेणियों की कुल बिक्री में कंपनी की 73.27% और 24.94% हिस्सेदारी थी, और 31 जनवरी, 2024 को समाप्त होने वाले दस महीनों में, वे क्रमशः 74.22% और 24.67% थी।

15 CAD डिज़ाइनरों वाली ये कंपनी, बाज़ार के रुझानों से आगे रहने और ग्राहकों की माँगों को पूरा करने के लिए हर महीने लगभग 400 डिज़ाइन विकसित करती है।

31 मार्च, 2024 तक, कंपनी के पेरोल पर 69 स्थायी कर्मचारी कार्यरत थे।

  • Utssav Cz Gold Jewels Address: 2nd Floor Hitech Plaza Giriraj Indl Estate Mahakali Caves Road Andheri (East), Mumbai City, Mumbai (400093)
  • Email: compliance@utssavjewels.com
  • Phone: +91 98194 86232

Utssav Cz Gold Jewels IPO Apply or Not (उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स आईपीओ में एप्लाई करें या नहीं?)

उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स के रेवेन्यू और नेट प्रॉफ़िट की बात की जाए तो पिछले कुछ सालों में कंपनी का प्रॉफ़िट काफ़ी तेज़ी से बढ़ा है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 2022 में 161.87 लाख से बढ़कर 2024 में 1,073.76 लाख हो गया है। इस आईपीओ में पैसे लगाने से पहले आप कंपनी के फंडामेंटल्स को ठीक से समझ लें और कंपनी का लेटेस्ट ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) समय समय पर चेक करते रहें जो आपको लिस्टिंग गेन का अनुमान लगाने में मदद करेगा।

Utssav Cz Gold Jewels IPO FAQs

1. उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स आईपीओ में निवेशकों को कितना लिस्टिंग गेन हुआ?

Utssav Cz Gold Jewels Listing Gain: उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स आईपीओ NSE में ₹110.05 पर लिस्ट हुआ जिसके हिसाब से निवेशकों को 0.05% का लिस्टिंग गेन हुआ।

2. उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स का मार्केट कैप कितना है? (Utssav Cz Gold Jewels market cap)

उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स का मार्केट कैप है – 262 करोड़

3. उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स का आईपीओ रजिस्ट्रार कौन है? (Utssav Cz Gold Jewels Registrar)

उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स आईपीओ के रजिस्ट्रार हैं – Bigshare Services Pvt Ltd (बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड)

फोन: +91-22-6263 8200
ईमेल: ipo@bigshareonline.com
वेबसाइट: https://ipo.bigshareonline.com/ipo_status.html

4. उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स के प्रमोटर्स कौन हैं? (Utssav Cz Gold Jewels Promoters)

उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स के प्रमोटर्स हैं – पंकजकुमार एच. जगावत, शशांक भवरलाल जगावत और राकेश शांतिलाल जगावत।


Follow-us-on-google-news

शैलेन्द्र ने फाइनेंस के फील्ड में MBA की है और इन्वेस्टिंग, और इंडियन स्टॉक मार्किट में इन्हे 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। शैलेन्द्र ने अपनी स्टॉक इन्वेस्टिंग की शुरुआत 2017 में की थी और अब तक फाइनेंस और इन्वेस्टिंग के फील्ड में 500 से ज़्यादा आर्टिकल्स लिख और एडिट कर चुके हैं।

Leave a Comment